हिंदी
जम्मूः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। जहां वो आरती में भी शामिल हुए और मुख्य पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनरी भी भेंट की। उनकी इस यात्रा के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की एक तस्वीर सुर्खियां बटोर रही हैं।
इंदिरा गांधी की जो पुरानी तस्वीर अचानक जीवंत होकर सुर्खियां बटोर रही हैं, वह उनकी जम्मू में मां वैष्णो के दर्शन से जुड़ी हुई हैं। यह अलग इत्तिफाक और संयोग है कि अपनी दादी इंदिरा गांधी के मां वैष्णो के दर्शन के लगभग 51 साल बाद राहुल गांधी मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे।
गांधी परिवार से देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मां वैष्णो के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर जा चुकी हैं। वहीं उनके वैष्णो देवी की गुफा से एक तस्वीर काफी चर्चा में रहती है। जिसमें वह मां वैष्णो की गुफा के अंदर खड़ी हैं। ये तस्वीर 1970 की है, जब इंदिरा गांधी ने वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेका था। ऐसा माना जाता है कि इंदिरा गांधी वैष्णो देवी को बहुत ज्यादा मानती थीं।
Published : 10 September 2021, 2:04 PM IST
Topics : Indira Gandhi Jammu and Kashmir Mata Vashno Devi Mandir Rahul Gandhi इंदिरा गांधी जम्मू कश्मीर पैदल यात्रा माता वैष्णो देवी मंदिर राहुल गांधी