Jammu Kashmir: श्रीनगर में पुलिस ने एक शख्स को किया बरामद, मिली ये खास चीज

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Updated : 17 August 2023, 5:58 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति लोकेश कुमार पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार का रहने वाला है और उसने यह पिस्तौल यहां एक घर से चुराई थी।

श्रीनगर पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि लोकेश कुमार वर्तमान में इलाही बाग सौरा क्षेत्र में रह रहा था और उसे तड़के रीगल चौक पर गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस सूत्र के अनुसार कुमार ने रात में श्रीनगर में एक घर से लाइसेंसी पिस्तौल चुरा ली थी। पुलिस ने बताया कि कोठीबाग पुलिस थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Published : 
  • 17 August 2023, 5:58 PM IST

Advertisement
Advertisement