जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास

जम्मू कश्मीर में उधेयवाला इलाके में सोमवार देर रात महानिदेशक रैंक के एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 October 2022, 10:52 AM IST
google-preferred

जम्मू: जम्मू कश्मीर में उधेयवाला इलाके में सोमवार देर रात महानिदेशक (DG) रैंक के एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जेल हेमंत कुमार लोहिया गजानसू क्षेत्र के उधेदवाला में अपने दोस्त के घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गये। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान भी हैं और शुरुआती तौर में यह एक हत्या लग रही है। माना जा रहा है कि गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई और बाद में शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

मुकेश सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू , ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जेल के महानिदेशक हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह एक संदिग्ध हत्या का मामला लगता है।

यह भी पढ़ें: कोल्हुई के एक और ड्राइवर की कैंची से गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी, चालकों में रोष

उन्होंने कहा कि घरेलू सहायिका फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और गोला-बारुद बरामद

फोरेंसिक टीम और अपराध टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।(वार्ता)

Published : 
  • 4 October 2022, 10:52 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement