
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस फायरिंग में एक महिला समेत दो लोगों के मारे जाने की खबर है।
शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की गई। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय सेना की 40 चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में दो लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तान ने आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। इन दिनों लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना पर गोलीबारी कर रही है।
Published : 19 January 2018, 9:44 AM IST
Topics : आरएस पुरा सेक्टर उल्लंघन जम्मू कश्मीर पाकिस्तान सीजफायर