जम्मू : दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी 43 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को 43 साल बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 October 2023, 7:07 PM IST

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को 43 साल बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस के मुताबिक, धरग्लून के रहने वाले अब्दुल खालिक के खिलाफ 1979 में मेंढर थाने में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर 1992 को पुंछ की सत्र अदालत ने आरोपी के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 512 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मेंढर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

Published : 
  • 15 October 2023, 7:07 PM IST

No related posts found.