Jalandhar Blast का आरोपी हुआ दिल्ली से गिरफ्तार, पूछताछ में खोला ये राज

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 April 2025, 6:18 PM IST
google-preferred

जालंधर: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला आरोपित गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपित की पहचान सैदुल अमीन के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है।

मास्टरमाइंड भी हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के मास्टरमाइंड का नाम जीशान अख्तर है जो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। इस ब्लास्ट में शामिल ई- रिक्शा को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया था। इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव साढ़े पांच बजे जालंधर पुलिस लाइन में मीडिया से बात करने वाले हैं।

डीजीपी ने दी जानकारी

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

Published : 
  • 12 April 2025, 6:18 PM IST

Advertisement
Advertisement