जायसवाल बिहार और पुनिया राजस्थान में भाजपा प्रमुख बने

भारतीय जनता पार्टी ने सांसद संजय जायसवाल को पार्टी की बिहार तथा सतीश पूनिया को राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 September 2019, 3:30 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सांसद संजय जायसवाल को पार्टी की बिहार तथा सतीश पूनिया को राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उदयनराजे भोंसले भाजपा में शामिल

भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संजय  जायसवाल और सतीश पूनिया को क्रमश: बिहार और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है । पार्टी ने अजय कुमार को उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। (वार्ता)

Published : 
  • 14 September 2019, 3:30 PM IST