भाजपा विधायक को पार्टी ने किया निलंबित, केंद्रीय मंत्री पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप, जानिये पूरा मामला

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया, ‘‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शाहपुरा से हमारे विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश दिया है।’ पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 September 2023, 5:25 PM IST
google-preferred

जयपुर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को 'अनुशासनहीनता' के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया, ‘‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शाहपुरा से हमारे विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश दिया है।’’

लखावत ने कहा कि कैलाश को अनुशासन भंग करने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और इन्हीं आरोपों में उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कैलाश मेघवाल के इस पूरे प्रकरण को पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में शुमार कैलाश मेघवाल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पार्टी की ओर से उन्हें 'अनुशासनात्मक कार्रवाई' का नोटिस जारी किया गया था।

उन्होंने कहा कि इसका जवाब उन्होंने 12 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है, इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री पर सात आरोप लगाए और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की।

Published : 
  • 13 September 2023, 5:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement