
नई दिल्ली: शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से हरिद्वार आते समय सड़क दुर्घटना में जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज का निधन हो गया। ये हादसा लखनऊ में हुआ। स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के निधन का समाचार सुनते ही संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को भी इस अनहोनी पर यकीन ही नहीं हो रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ जगदगुरू का शव देखने के लिए पीजीआई के ट्रामा सेन्टर में पहुंचे।
यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
बता दें कि स्वामी रामानंदाचार्य महाराज तकरीबन दो माह से प्रयागराज कुंभ में थे, जहां उन्होंने अनेक सेवा के प्रकल्पों को किया। जगदगुरू ने बचपन में ही घर को त्याग कर स्वामी जगन्नाथ महाराज की शरण में चले गए थे और उन्हीं की सेवा में रहते हुए शिक्षा ग्रहण की और बाद में उन्हीं के शिष्य बनकर समाज व राष्ट्र सेवा में जीवन को समर्पित कर दिया। संतों ने उनके अचानक अवसान को दु:खद और सनातन धर्म की बड़ी हानि बताते हुए उनकी आत्मशांति की प्रभु से कामना की।
Published : 22 February 2019, 2:51 PM IST