Chandrayaan-2: ISRO ने दी बड़ी खबर, कहा- चांद पर सलामत है लैंडर संपर्क के प्रयास जारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अभी संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 September 2019, 4:20 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अभी संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसरो ने अपने एक ट्वीट में कहा  विक्रम लैंडर के लोकेशन का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने पता लगा लिया गया है, मगर अब तक उससे संपर्क नहीं साधा जा सका है। विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-2 ISRO के चीफ K Sivan ने कहा हमने चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है

इसरो ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शनिवार को उतरते समय अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था। लैंडर का पता लगा लिया गया है लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो सका है। इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सलामत और साबुत अवस्था में है और यह टूटा नहीं है। उसकी लैंडिंग तेज गति से हुई थी। उससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है लेकिन यह काफी कठिन कार्य हो सकता है। (वार्ता)