हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान 2 की कहानी का अंत नहीं हुआ है। भविष्य में चांद पर उतरने के लिये यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।आईआईटी-दिल्ली के 99वें दीक्षांत समारोह में सिवन ने कहा कि निकट भविष्य में सफल मिशन के लिये सभी प्रयासों, अनुभवों, ज्ञान और तकनीकी कौशल को सही तरीके से तैयार करेंगे।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज: विरोध के बावजूद अनोखे तरीक़े से घुघुली में मनायी जा रही है छठ
उन्होंने कहा कि जुलाई में इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पास सौर मिशन, मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और आने वाले महीने में बड़ी संख्या में उन्नत उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना है। (वार्ता)
Published : 3 November 2019, 3:48 PM IST
Topics : Chandrayaan IIT ISRO science technology अंतरिक्ष इसरो चंद्रयान भविष्य सिवन