Happy Birthday Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

डीएन ब्यूरो

अपनी खूबसूरत और लाजवाब एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। वो 47 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे बाते उनके बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपलोग जानते होंगें।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनका जन्म कर्नाटक के मंगलौर में साल 1973 में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। इनके पिता कृष्णराज आर्मी बायोलॉजिस्ट थे और माँ बृंदा एक हाउस वाइफ है। वहीं उनका बड़ा भाई भी है, जो मर्चेट नेवी में इंजीनियर है।

ऐश्वर्या राय

साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि इस कॉम्पिटीशन में 87 अलग-अलग देशों की मॉडल्स ने भाग लिया था। इन सभी को पछाड़ते हुए ऐश ने यह कारनामा कर दिखाया।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने तमिल फिल्म इरुवर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं उन्होंने साल 1997 में और प्यार हो गया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की। बता दें कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब भी मिल चुका है।

ऐश्वर्या राय

ऐश हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही कन्नड़, मराठी, तमिल और तुलू भाषा भी बोल लेती है। बता दें कि ऐश्वर्या की मातृभाषा तुलू ही है।

ऐश्वर्या राय

फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। फिर दोनों ने साल 2007 में शादी के बंधन मे बंध गये। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

ऐश्वर्या राय

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि ऐश्वर्या एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने 5 साल तक क्लासिकल डांस सीखा है। ऐश्वर्या पहली ऐसी इंडियन सेलिब्रिटी हैं जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाम म्यूजियम में लगाया गया है।








संबंधित समाचार