आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। श्री बैंस 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व मंडल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ थे।
बैंस पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की ओर से बनाए गए मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी का स्थान लेंगे। रेड्डी को कुछ दिन पहले ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्य सचिव बनाया था। उन्होंने श्री एस आर मोहंती का स्थान लिया था।(वार्ता)