हिंदी
अहमदाबाद : केकेआर इस साल आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी, जबकि सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बेहतरीन फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना आईपीएल के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को इस सत्र में रनों का अंबार लगाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा।
दोनों ही टीमों ने इस सत्र में आक्रामक खेल दिखाया। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह सीधे 26 मई को चेन्नई में होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर के रूप में फाइनल प्रवेश का एक मौका और मिलेगा।
Published : 21 May 2024, 3:28 PM IST
No related posts found.