हिंदी
कासगंज: एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं।
यह भी पढ़ें: CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ में इंटरनेट सेवा बंद
पुलिस ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: बहराइच में 38 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। (भाषा)
Published : 21 December 2019, 3:27 PM IST
Topics : CAAProtests Internet services Kasganj NRC uttar pradesh इंटरनेट सेवा उत्तर प्रदेश एनआरसी कासगंज संशोधित नागरिकता कानून