हिंदी
महराजगंजः जिले के निचलौल थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक आदमी ने सामान मांगने के बहाने से घर में घुसकर उसके छेड़खानी की।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए पीड़ित नाबालिक लड़की की मां ने बताया कि मेरे बच्ची के साथ छेड़खानी बीते 26/10/2019 को हुई और तभी से वो 2 महीने से थाने और एसपी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
दो बार एसपी से मिली पीड़िता, लेकिन नहीं हुई कार्यवाही
पीड़िता की मां ने बताया की मेरे पति नहीं है और मैं अपनी बच्ची के साथ दो बार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आई और कई बार थाने गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टा ही थाने के दरोगा ने बोला कि पैसा ले लो और सुलह कर लो।
आज डीएम से मिलने आये थे पीड़ित, नहीं हुई मुलाकात
जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो हार थक के आज जिलाधिकारी दरबार पहुंची लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इस सम्बध में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने निचलौल थानेदार से बात करनी चाही तो नंबर पहुंच से बाहर था।
Published : 16 January 2020, 5:35 PM IST
Topics : Lucknow Maharajganj nichlaul uttar pradesh उत्तर प्रदेश निचलौल थाना महराजगंज महराजगंज पुलिस यूपी पुलिस