हिंदी
बेंगलुरु: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार ने कहा है कि वह भारतीय टीम में वापसी को लेकर उत्सुक हैं और अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं।
वरुण ने कहा, “चोट से उबरने के बाद मैंने जनवरी में शिविर में भाग लिया। मैं एक बार फिर एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान भारत की जर्सी पहनने के लिए बेकरार था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सदस्यीय दल में जगह बनाने में कामयाब रहा था। लेकिन कोरोना के कारण खेल गतिविधियां ठप्प हो गयीं।”(वार्ता)
Published : 27 April 2020, 5:08 PM IST