हिंदी
नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में काफी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 100 अंक से ऊपर औऱ निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बता दें कि शुक्रवार को बाजार में मेटल, ऑटो और एफ.एम.सी.जी. शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। जबकि पी.एस.यू. बैंक, आई.टी. और एनर्जी शेयर दबाव में दिख रहे हैं। सेंसेक्स 106 अंक यानि 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 30860 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 22 अंक यानि 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 9530 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजारों में आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. की मिडकैप इंडेक्स 0.87 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बी.एस.ई. का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
Published : 26 May 2017, 10:48 AM IST
Topics : business DNBusiness metal Nifty Sensex sharemarket stockmarket