नेपाल के इस पर्वत पर एक हफ्ते बाद मिले भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू, जानें क्या हुआ था उनके साथ

नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से एक गहरी हिम दरार में गिरने के बाद सोमवार को लापता हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू बचावकर्ताओं को गंभीर हालत में जिंदा मिले हैं। पर्वतारोही के भाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 20 April 2023, 12:22 PM IST
google-preferred

काठमांडू: नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से एक गहरी हिम दरार में गिरने के बाद सोमवार को लापता हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू बचावकर्ताओं को गंभीर हालत में जिंदा मिले हैं। पर्वतारोही के भाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राजस्थान के किशनगढ़ निवासी मालू (34) सोमवार को कैंप-3 से उतरते वक्त करीब 6,000 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद लापता हो गए थे।

अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

मालू के भाई सुधीर ने कहा, “वह जीवित पाए गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।”

उन्होंने कहा, “हमें अब उनके उपचार पर ध्यान केंद्रित करना होगा।”

मालू, संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने और जागरूकता फैलाने के लिए सातों महाद्वीपों के 8,000 मीटर की ऊंचाई वाली सभी 14 पर्वत चोटियों को फतह करने के अभियान पर थे।

Published :  20 April 2023, 12:22 PM IST

Related News

Advertisement