भारतीय गोल्फर शुभंकर ने स्कॉटिश ओपन में 68 का कार्ड खेला, जानिये खेल की खास बातें

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने जेनेसिस स्कॉटिश ओपन के पहले दौर में ‘बैक नाइन’ होल में शानदार वापसी करते हुए दो अंडर 68 का कार्ड खेला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 July 2023, 5:37 PM IST

गुलाने: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने जेनेसिस स्कॉटिश ओपन के पहले दौर में ‘बैक नाइन’ होल में शानदार वापसी करते हुए दो अंडर 68 का कार्ड खेला।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘फ्रंट नाइन’ होल में वह एक ओवर के स्कोर पर चल रहे थे लेकिन ‘बैक नाइन’ में वापसी कर पहले दिन संयुक्त 26वें स्थान पर चल रहे हैं।

शुभंकर ने बर्डी से शुरुआत की लेकिन तीसरे और आठवें होल में शॉट ड्राप करने से एक ओवर पर चल रहे थे।

लेकिन बैक नाइन में उन्होंने 13वें, 15वें और 16वें होल में बर्डी की जिससे वह अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहे।

Published :  14 July 2023, 5:37 PM IST