भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश

पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को ढेर किया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 15 January 2021, 11:11 AM IST
google-preferred

अमृतसरः पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठिए भारतीय सीम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में अमृतसर में सीमा पर भी एक पाकिस्तानी नागरिक ने घुसने की कोशिश की है। 

अमृतसर की तहसील अजनाला की बीओपी कोट रायज़ादा की है। यहां एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस पाकिस्तानी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मौके पर ही ढेर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद BSF के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

भारतीय सैनिकों ने उसे बार-बार रुकने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी वो नहीं रुका। जब घुसपैठिया नहीं रुका तो भारतीय सेना ने उसे वहीं ढेर कर दिया। हालांकि घुसपैठिये के पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें की पिछले एक हफ्ते से पाकिस्तानी घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

Published : 
  • 15 January 2021, 11:11 AM IST

Advertisement
Advertisement