हिंदी
बहराइच: भारतीय राजदूत मंजीत सिंह भारत-नेपाल से सटे रुपईडीहा लैंड कस्टम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भारतीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमीग्रेशन चेकपोस्ट पर नेपाली नागरिकों और बिजनेस मैन का उत्पीड़न किसी भी तरह से नहीं होना चाहिये।
यह भी पढ़ें: बहराइच: जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति के कड़े निर्देश

यह भी पढ़ें: बहराइच: प्रधानमंत्री आवास योजना में धन उगाही करने पर रासुका- डीएम
उन्होंने कहा की नेपालियों का महान पर्व दशहरा आ रहा है। इस पर्व पर नेपाली नागरिक अपने घर वापस आते है। यहाँ के बैरियरों पर अबैध धन उगाही की जाती है। यह काफी निन्दनीय कार्य है। अगर किसी भी नेपाली के साथ ऐसी हरकत की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद उन्होंने एसएसबी बेओपी का भी बारिकी के साथ निरीक्षण किया। इमीग्रेशन चेकपोस्ट पर नेपाली यात्रियों से अवैध उगाही न हो सके। इसके लिए उन्होंने रुपईडीहा थानाध्यक्ष को भी आगाह किया।
Published : 18 September 2017, 12:32 PM IST
No related posts found.