हिंदी
नई दिल्ली: कोरोना की वैश्वक महामारी के कारण भले ही आर्थिक मोर्चे पर भारत को जूझना पड़ा रहा हो लेकिन वह समय भी जल्द आने वाला है जब भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। अगले 10 वर्षों में भारत विश्व तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। यह दावा किया गया है, ब्रिटेन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिसर्च यानि CEBR की एक ताजा रिपोर्ट में।
ब्रिटेन के प्रमुख आर्थिक अनुसंधान संस्थान CEBR के इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2025 तक दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार हो जायेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के आकार में भारत साल 2025 में ब्रिटेन से, साल 2027 में जर्मनी से और साल 2030 में जापान से आगे निकलने वाला है।
कोरोना महामारी से प्रभावित होने के कारण 2020 में एक पायदान नीचे खिसककर छठे स्थान पर आई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये यह रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हालांकि सीईबीआर का कहना है कि भारत जैसे जैसे आर्थिक रूप से ज्यादा विकसित होगा, देश की विकास दर धीमी पड़ेगी और साल 2035 तक यह 5.8 प्रतिशत पर आ जाएगी। लेकिन इसे अर्थव्यवस्था की स्वाभाविक प्रक्रिया भी माना गया है।
Published : 27 December 2020, 1:34 PM IST
Topics : CEBR Report Indian economy Largest Economy आर्थिक महाशक्ति जर्मनी जापान ब्रिटेन भारत भारतीय अर्थव्यस्था