
मेलबर्न: सूर्यकुमार यादव (61 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन (22/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को 71 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा। यह सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जायेगा।
भारत ने ग्रुप-2 के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे को 187 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जि़म्बाब्वे 115 रन पर ऑलआउट हो गई।
सूर्यकुमार ने एक बार फिर अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को पस्त किया।(वार्ता)
Published : 6 November 2022, 6:46 PM IST
Topics : जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप भारत मेलबर्न सेमीफाइनल हरा