Site icon Hindi Dynamite News

बड़ी खबर: LAC पर चीन की फिर नापाक हरकत, भारतीय सैनिकों से हाथापाई और झड़प, कई चीनी सैनिक घायल

LAC से फिर एक बार भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबरें है। इस बार उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना ने कई चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है। झड़प में कई चीनी सैनिकों के जख्मी होने की भी खबर है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बड़ी खबर: LAC पर चीन की फिर नापाक हरकत, भारतीय सैनिकों से हाथापाई और झड़प, कई चीनी सैनिक घायल

नई दिल्ली: एलएसी से फिर एक बार भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। इस बार उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना ने कई चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है। झड़प में कई चीनी सैनिकों के जख्मी होने की भी खबर है। 

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में चीनी सेना ने बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने करारा जबाव देते हुए चीनी सैनिकों को रोक लिया। इस दौरान हुई झड़प में लगभग 20 चीनी सैनिक जख्मी हो गये।

भारतीय सेना ने भी इस झड़प की पुष्टि की है। सेना का कहना है कि 20 जनवरी को सिक्कम सेक्टर में हल्की झड़प हुई थी। लोकल कमांडर्स ने द्वारा इस विवाद को सुलझाया गया। 

भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है। बता दें कि तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में कल भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कल 9वें दौर की बातचीत करीब 15 घंटे तक चली थी। भारत ने एलएसी पर तनाव को कम करने की अपील की।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

Exit mobile version