
नई दिल्ली: चार दिवसीय दौरे पर भारत आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों देशों के राजनेताओं की हुई इस मुलाकात में 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
समझौते के बारे में जानकारी देते हुए मोदी और शेख हसीना ने मुलाकात के बाद एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सैन्य आपूर्ति के लिए भारत 50 अरब डॉलर का कर्ज बांग्लादेश को देगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी की खास बातें
ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शेख हसीना ने मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को खत्म करना चाहते हैं। हम दोनों देशों की सीमा को सुरक्षित करना है। दोनों देशों की आवगमन की सेवा को बढ़ाने से दोनों देशों को फायदा होगा।
Published : 8 April 2017, 2:39 PM IST