Site icon Hindi Dynamite News

आज ही के दिन अभिनेत्री मधुबाला का हुआ था निधन, जानिए 23 फरवरी का इतिहास

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आज ही के दिन अभिनेत्री मधुबाला का हुआ था निधन, जानिए 23 फरवरी का इतिहास

नई दिल्ली:इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं..

-1468-छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन।

-1768-कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।

  यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

-1799-मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया।

-1871-इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।

-1886-अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की।

-1940-रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1947-दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

-1952-भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

-1958 -अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया।

-1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

-1967-अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरू किया।

-1969-अभिनेत्री मधुबाला का निधन।

-1970-गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

-2003-कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ा।

-2007-पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया।

-2010-भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।

-2014-रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

Exit mobile version