Site icon Hindi Dynamite News

आज ही के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी ये खास उपलब्धि..

 इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आज ही के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी ये खास उपलब्धि..

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

-2012-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

-1940-ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।

-1950-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।

-1956-पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

-1965-नासा ने पहली बार जैमिनी तीन अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

-1986-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

-1630-फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।

-1832-ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया।

-1836-फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।

-1910-स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में जन्म।

-1918-यूरोपीय देश लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

-1919-बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।

-1931-महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गयी।

-1934-अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

-1940-ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।

Exit mobile version