आज का इतिहास: आज ही के दिन बापू ने बारडोली में सत्याग्रह की घोषणा की

साल के हर दिन की तरह आज 12 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 12 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 February 2019, 9:58 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: साल के हर दिन की तरह आज 12 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 12 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है। 

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की हुई थी मौत, 1400 घायल

-1742-मराठा राजनीतिज्ञ बलाजी जनार्दन भानु उर्फ नाना फडणवीस का जन्म।

-1762-ब्रिटिश नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।

-1771-गुस्टाव तृतीय स्वीडन के राजा बने।

-1809-अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

-1818-दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

-1855-अमेरिका में मिशीगन विश्वविद्यालय की स्थापना।

-1871-ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद एवं भारत में समाज सुधार का काम करने चार्ल्स एफ. एंड्रयूज का इंग्लैंड में जन्म।

-1912-चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास, नाथू राम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या

 

-1922-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन समाप्त करने के लिए मनाया।

-1925-उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

-1928-गांधी जी ने बारडोली में सत्याग्रह करने की घोषणा की।

-1938-जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में घुसी।

-1953-सोवियत संघ (अब रूस) ने इजरायल से कूटनीतिक संबंध तोड़े।

-1975-भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

-1979-ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

-1994-नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग 'द स्क्रीम' चोरी हुई।

-1999-अमेरिकी सीनेट में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग गिरा।

-2002 - ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हो गयी।

No related posts found.