
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को देखते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के पीएम मोदी के बीच आज डिजिटल शिखर सम्मेलन के जरिए द्विपक्षीय वार्ता हुई।
इस सम्मेलन के दौरान 55 साल से बंद पड़े चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी के बीच रेल लिंक की शुरुआत की गई। बता दें कि यह रेल लिंक 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय बंद किया गया था। उस समय बांग्लादेश, पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता था।
इसके साथ ही इस दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने शेख मुजफ्फर सलमान पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
डिजिटल शिखर सम्मेलन के जरिए द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। बांग्लादेश के साथ संबंध मजबूत करना पहले दिन से मेरे लिए प्राथमिकता है। वहीं बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने भारत के सहयोग की सराहना की।
Published : 17 December 2020, 12:31 PM IST
Topics : Bangladesh India India Bangladesh Virtual Summit चिल्हाटी हल्दीबाड़ी पीएम मोदी रेल लिंक शेख हसीना