हिंदी
महराजगंज: इंडिया गठबंधन लोकसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने घोषणा पत्र में बताया है कि जितने के बाद जनता को घोषणा पत्र के अनुसार सुविधाएँ मुहैया कराई जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी, एमएसपी की गारंटी दी गयी।
उन्होंने यह भी बताया कि कॉग्रेस ने पिछले सरकार में किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया था। इसी क्रम में तीस लाख युवाओ को रोजगार दिया जायेगा।
मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये किया जायेगा, प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को एक लाख प्रति वर्ष दिया जायेगा, अग्निवीर योजना बंद करके पूर्ण नौकरी दी जायेगी, स्थानीय स्तर पर जो रेलवे लाइन की बात हो रही है वह प्रधानमंत्री गतिमान योजना मे जगह ना मिलाने से समय से रेल लाइन नही बनेगी अभी महराजगंज के लोगो को और इंतजार करना पड़ेगा।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लाखों सहारा खाता धारकों को आनलाइन कराया मगर कोई भुगतान नहीं हुआ। कॉग्रेस की सरकार बनते ही एक–एक पाई का भुगतान कराया जायेगा, जनपद की बंद पडी चीनी मिलों को चालू कराया जायेगा।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, कांग्रेस अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, कांग्रेस नेता विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रणव गौतम, जिला सचिव विजय यादव, राजीव पांडेय दीप चंद तिवारी, तेज बहादूर पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Published : 9 April 2024, 7:06 PM IST
Topics : benefits india alliance Maharajganj manifesto winning अग्निवीर इंडिया गठबंधन घोषणा पत्र प्रत्याशी