Independence Day: इंदौर में आठ हजार से ज्यादा लोगों ने मानव श्रृंखला के जरिए बनाया भारत का नक्शा, बना नया विश्व रिकॉर्ड

आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनानने के लिए इंदौर में मानव श्रृंखला के जरिये भारत का भौगोलिक मानचित्र बनाने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 August 2022, 4:45 PM IST
google-preferred

इंदौर: आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनानने के लिए इंदौर में मानव श्रृंखला के जरिये भारत का भौगोलिक मानचित्र बनाने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यह कीर्तिमान ज्वाला महिला समिति द्वारा किया गया। भारत के मानचित्र की स्थिति में सभी लोगों ने एक साथ रहकर भारत का राष्ट्रगान गाया। आयोजकों के अनुसार इसमें कुल 8335 लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला का किया गया आयोजन
इंदौरा का यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। आज़ादी के अमृत महोत्सव को शहर के लिए यादगार बनाने तथा लोगों को तिरंगे का महत्व समझाने के लिए ज्वाला महिला समिति द्वारा शनिवार 13 अगस्त को दिव्य शक्तिपीठ में शहर के आठ हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सफ़ेद कपड़ों और तिरंगे के रंगों वाली टोपियां पहनकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। 

यह भी पढ़ें: विश्व जल दिवस पर जागरूकता के लिये वाराणसी में बनायी गयी भव्य मानव श्रृंखला

ज्वाला महिला समिति की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया इस प्रयास के जरिए भौगोलिक आकृति में मानव श्रृंखला बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद शंकर लालवानी थे।

Published : 
  • 14 August 2022, 4:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement