
वडोदरा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज हरलीन देओल के लिए 24 दिसंबर की तारीख यादगार बन गई। वडोदरा में खेले गए दूसरे वनडे में 26 वर्षीय हरलीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। हरलीन ने 99 गेंदों में शतक पूरा किया।
टीम इंडिया का ऐतिहासिक स्कोर
हरलीन ने इस मुकाबले में 103 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 358 रन बनाए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का वनडे में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अपने सर्वकालिक सर्वोच्च स्कोर (358/2) की भी बराबरी की, जिसे 2017 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया गया था।
भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर स्मृति मंधाना (53) और प्रतीका रावल (76) ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की शानदार साझेदारी की। मंधाना के रन आउट होने के बाद प्रतीका ने हरलीन देओल के साथ 62 रनों की साझेदारी की। प्रतीका के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स (52) ने हरलीन का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की।
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी का हाल
वेस्टइंडीज की तरफ से डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जायदा जेम्स और किआना जोसेफ ने एक-एक विकेट चटकाए। हालांकि, वे भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे को कम करने में असफल रहे।
भारतीय महिलाओं के टॉप-5 वनडे स्कोर
भारत के पास सीरीज जीतने का मौका
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जीत दर्ज की थी। इसके चलते टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी। ऐसे में अगर भारत दूसरा मुकाबला जीतने में सफल होता है, तो टी20 सीरीज के बाद महिला टीम वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।
Published : 24 December 2024, 8:23 PM IST
Topics : cricket Harleen Deol Harleen Deol Century IND W vs WI W ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist sports