हिंदी
होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला (Img: Google)
नई दिल्ली: लेबनान सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान ने शुक्रवार शाम को एक बड़ा ऐलान किया। ईरान ने कहा कि सीजफायर तक होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल दिया गया है। होर्मुज स्ट्रेट से अब जहाजों की आवाजाही आसान हो सकेगी। इसके साथ है यह उम्मीद बढ़ है कि फिलहाल दुनिया के तमाम देशों में गहराते एलपीजी समेत पेट्रो प्रोडेक्ट्स की सप्लाई सामान्य हो सकेगी।
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट को सीजफायर तक खोले रखने का ऐलान किया। अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अराघची ने कहा कि लेबनान सीजफायर के मद्देनजर ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को सीजफायर तक खोले रखने का फैसला लिया गया है।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 6:48 PM IST
Topics : Hormuz Strait iran Middle East Oil Supply Shipping