IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

लोकेश राहुल और कप्तान रोहित शर्मा के शानदार खेल के दम पर भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 November 2021, 10:40 AM IST
google-preferred

रांचीः शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी बनाई और टीम इंडिया की जीत को आसान कर दिया।

इस मैच में अपनी इस पारी में कुल 5 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय हैं। रोहित ने ये कारनामा सिर्फ 404 पारियों में किया, जो सबसे तेज़ है।

रोहित ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मिल्ने की बॉलिंग पर पुल शॉट खेलकर जैसे ही मैच का पहला छक्का लगाया, वैसे ही एक खास मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने के मामले में रोहित ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 404वीं पारी में यह कारनामा किया, जबकि अफरीदी ने 487 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

Published : 
  • 20 November 2021, 10:40 AM IST