हिंदी
हैदराबादः भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के लिए ओली पोप 148 रन और रेहान अहमद 16 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अबतक 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए हैं। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 126 रन की बढ़त बना ली है। ओली पोप के बल्ले से निकले धमाकेदार शतक से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया
इतने रन पर सिमटी भारत की पारी
बता दें कि भारत की पहली पारी 436 रन पर सिमट गई थी और टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 25 जनवरी (हैदराबाद)
दूसरा टेस्ट- 2 फरवरी (विशाखापत्तनम)
तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी (राजकोट)
चौथा टेस्ट- 23 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट- 7 मार्च (धर्मशाला)
Published : 27 January 2024, 5:49 PM IST
Topics : Ben Stokes England Ind vs Eng India Rohit Sharma इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ बेन स्टोक्स भारत रोहित शर्मा
No related posts found.