
लक्ष्मीपुर (महाराजगंज): जिले के विकासखंड लक्ष्मीपुर में आज एक हंगामा देखने को मिला। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आवास के मामले में सेक्रेटरी रामपाल यादव को जमकर लताड़ा है।
बताया जा रहा है कि कटाईकोट मदरहना निवासी कृष्णदेव मिश्र ने ब्लॉक पर पहुंचते ही सेक्रेटरी रामपाल यादव पर भड़क उठे और उन पर चिल्लाते हुए आरोप लगाया कि सेक्रेटरी ने पात्र होते हुए भी उनका नाम आवास से काट दिया है। गांव में कई सारे अपात्र लोगो का नाम पात्रता सूची में डाल दिया है।
मामले में कृष्णदेव मिश्र ने बताया कि सेक्रेटरी और प्रधान की मिलीभगत से गांव में कई सारे अपात्र लोगों को पात्रता सूची में डाल दिया गया है। जबकि उनका नाम पात्र होते हुए भी अपात्र कर दिया गया है।
इस पर उन्होंने बीडीओ लक्ष्मीपुर सुधीर पांडेय को अपने गांव में आवास में पात्र लोगों की सूची की जांच कराकर करवाई की मांग किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कई गांवों में आवास के मामले में पात्र व अपात्र कर देने का खेल चल रहा है जिसमें प्रधान, सेक्रेटरी से लेकर ब्लॉक के कई अधिकारी मिले हुए है।
Published : 12 October 2020, 6:22 PM IST
Topics : Maharajganj Pradhan Mantri Awas Yojana uttar pradesh प्रधानमंत्री आवास योजना महाराजगंज लक्ष्मीपुर