जनपद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की पुलिस का खौफ ही नही रह गया है। घर में घुस कर नाबालिक से दुष्कर्म हो गया। तीन महीने बाद पुलिस को जब जानकारी हुई तो मुकदमा दर्ज किया गया। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
महराजगंज: श्यामदेउरवां थाने के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। नाबालिग के घर के बगल में रहने वाला युवक ने घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नाबालिग ने यह बात उस समय किसी को नहीं बताई जब घटना हुई। लेकिन आरोपी उसे जब फिर परेशान करने लगा और दोबारा जबरदस्ती सम्बंध बनाने का दबाव बनाने लगा यही नहीं कुछ दिनों पहले ही बीच सड़क पर रोक कर लड़की को फिर परेशान करने लगा।
तब जाकर लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई। फिर मां ने तीन महीने बाद थाने में तहरीर दी उसके बाद तीन महीने बीत जाने के बाद आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां पुलिस ने धारा 376, 452 और 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में थानेदार धर्मेंद्र सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। और दुष्कर्म तीन महीने पहले हुआ था। लेकिन लड़की ने अपनी मां को जब बताई तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 9 December 2023, 1:36 PM IST