देख कर खाना Mc’D का फ्रेंच फ्राइज !

कोलकाता के मैकडोनाल्ड के एक स्टोर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रियंका मोइत्रा नाम की महिला ने मैकडोनाल्ड के एक स्टोर पर आरोप लगाया है की उन्हें फ्रेंच फ्राइज में मरी हुई छिपकली मिली।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 March 2017, 3:08 PM IST

कोलकाता: कोलकाता के मैकडोनाल्ड के एक स्टोर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रियंका मोइत्रा नाम की महिला ने मैकडोनाल्ड के एक स्टोर पर आरोप लगाया है की उन्हें फ्रेंच फ्राइज में मरी हुई छिपकली मिली।

फ्रेंच फ्राइज में मरी हुई छिपकली की तस्वीर खींच प्रियंका ने पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। प्रियंका के मुताबिक 28 फरवरी को मैंने अपने मैकडोनल्ड खाने में मरी हुई छिपकली पाई जिसके बाद FIR दर्ज कराई।

प्रियंका ने कहा कि मैं 6 महीने से प्रेग्नेंट हूं। मेरे और बच्चे के साथ क्या होता अगर हमने फ्रेंच फ्राइज के साथ मरी हुई छिपकली खाया होता। यह बड़ी लापरवाही है जिसके बाद मैंने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

इस घटना के बाद मैकडोनाल्ड ने कहा है कि हम इसे गंभीरता से लेते हैं। इस शिकायत के बाद हमनें जांच का आदेश दिया है।

Published : 
  • 4 March 2017, 3:08 PM IST

No related posts found.