हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा है कि प्रदेश को पिछले 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समृद्ध राज्य बनाने का प्रयास किया और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश में विकास किया है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः BJP ने 5 दर्जन 'बागियों’ को किया पार्टी से बाहर.. अब शायद ही होगी घर वापसी
कैलारस में आयोजित जनसभा। #MP4BJP https://t.co/zQp7U8sPUZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 18, 2018
चौहान कल जिले के कोलारस विधायक क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में कुछ नहीं किया। प्रदेश की हालत खराब कर दी। कांग्रेस समाज के वर्गों को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए जनहितकारी योजनाएं चलाई सबका विकास करने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः सागर जिले में 16 को हुंकार भरेंगे राहुल और अमित शाह
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में तथा अन्य सभी क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री दूसरी बार चुनावी सभा में आए हैं। (वार्ता)
Published : 19 November 2018, 1:19 PM IST
No related posts found.