हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश के दवरिया जनपद में पूर्व गौरीबाजार क्षेत्र के देवतहां गांव की एक महिला ने अपनी मासूम लड़की के साथ पोखरे में कूदकर जान दे दी। पोखरे से मां-बटी के शव बरामद कर लिये गये। मासूम के साथ मां की मौत से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर टोला कल्ली पट्टी के रहने वाले राम लक्ष्मण सिंह की पुत्री सीमा सिंह की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व यहां के गौरीबाजार क्षेत्र के देवतहां गांव में रामू सिंह के साथ हुई थी। सीमा सिंह का अपने पति रामू सिंह से किसी बात को लेकर को झगड़ा हो गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा सिंह पति से झगड़े के बाद इसके नाराज होकर सीमा अपनी पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का को साथ लेकर बुधवार घर से चली गई। नाराज सीमा ने अपनी पुत्री के साथ पोखरे में छलांग लगाकर जान दे दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। शव मिलने के बाद स्वजन में चीख पुकार मच गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Published : 20 November 2022, 6:50 PM IST
No related posts found.