दिल्ली में BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और उनके बेटे को मारी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के एक इलाके में अचानक ही बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और उनके बेटे को गोली मार दी गई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Updated : 28 June 2019, 1:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के एक इलाके में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और उनके बेटे की गोली मार दी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नए शिक्षा सत्र से पहले बीएसए की दो टूक.. गैर मान्यता प्राप्त स्‍कूल खुले तो नपेंगे खंड शिक्षा अधिकारी

दिल्ली के कंझावला में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और उनके बेटे नेत्रपाल को उन्हीं के किसी रिश्तेदार ने गोली मार दी है। जिस दौरान राजरानी का पैर घायल हो गया है और बेटे नेत्रपाल के हाथ और पेट में गोली लग गई है। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: एंटी करप्‍शन की टीम का एसआई पर शिकंजा, 20 हजार की घूस लेते पकड़ा

मामले की जांच कर रहे एसडी मिश्रा, डीसीपी रोहिणी ने बताया कि ये हमला प्रॉपर्टी विवाद को लेकर किया गया था। इसमें राजरानी की तबीयत ठीक बताई जा ही है, वहीं उनके बेटे नेत्रपाल की हालत गंभीर बताई जा रहीहै।

Published : 
  • 28 June 2019, 1:35 PM IST

Related News

No related posts found.