Site icon Hindi Dynamite News

आजमगढ़: तंत्र-मंत्र से नवजात बच्ची को लड़के में बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार को नवजात बच्ची को लड़के में बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आजमगढ़: तंत्र-मंत्र से नवजात बच्ची को लड़के में बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने तंत्र मंत्र के जरिए नवजात लड़कियों को लड़कों में बदलने के गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय से पिछले दिनों एक 6 दिन की बच्ची चोरी गई थी। इसमें पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस छानबीन में कई मामले सामने आए। इसमें एक अन्य 13 दिन की बच्ची की हत्या के मामला का भी खुलासा हुआ।

पिछले दिनों बिलरियागंज के पटवध सरैया से घर के बाहर सो रहे 6 महीने के बच्चे के गायब होने का भी मामला इसी में सामने आया। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार नेत्र चिकित्सक मनोज राम पुत्र केवल राम निवासी गड़ौरा मझौरा थाना जीयनपुर की पहले से दो लड़कियां थी। मनोज की पत्नी का नाम रेनू है। उसकी एक और संतान होने वाली थी, जिसके लिए तंत्र-मंत्र से वह लड़का पैदा करने का प्रयास कर रहा था।

मनोज संगीता निवासी वेदपुर थाना रौनापार जो की पवई ब्लॉक में आशा है जो सरोज की बहन है, उसके संपर्क में था। सरोज का मंगेतर सूरज निवासी बरईपुर थाना कंधरापुर है जो की कबड्डी कोच है उसको भी पैसे की जरूरत थी। 

कई तंत्र-मंत्र के बाद भी मनोज व रेनू को फिर से लड़की पैदा हुई। इसके बाद मनोज को झांसा दिया गया कि तंत्र से लड़की के ऊपर का हिस्सा वही रहेगा। मनोज की बच्ची की हत्या कर दी गई। जबकि नीचे का हिस्सा बदल दिया जाएगा इसके लिए बिलरियागंज के पटवध सरैया में पिछले दिनों अपने परिजनों के साथ सोए 6 माह के बच्चे को चोरी किया गया था

लेकिन जब बच्चा रेनू के सामने आया तो उसने कहा कि मेरी बच्ची तो छोटी थी यह क्षमता का बच्चा है किसी प्रकार से गए बच्चे को परिजनों तक पहुंचा दिया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय से नवजात बच्ची को चोरी किया गया।

फिलहाल पुलिस ने संगीता, सूरज और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version