हिंदी
चंदौली: जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मनबढ़ों ने मां-बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कैथी गांव निवासी 52 वर्षीय इंदु सिंह और उनका पुत्र 33 वर्षीय चंदन सिंह जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी इंदु सिंह घर में गेहूं पछोर रही थी। इस दौरान 5-6 मनबढ़ किसी बात को लेकर ईंट पत्थर लेकर मारने-पीटने लगे, जिसमें मेरी पत्नी इंदू सिंह और मेरे पुत्र चंदन सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं।
इस बाबत बलुआ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।
Published : 8 August 2024, 10:43 AM IST
Topics : balua police station Chandauli News crime in chandauli UP News कैथी गांव चंदौली समाचार बलुआ थाना क्षेत्र यूपी समाचार