Site icon Hindi Dynamite News

Kanpur Encounter: आखिर पुलिस को चकमा दे उज्जैन कैसे पहुंचा विकास दुबे? पढ़ें पल-पल की गतिविधि

आखिर कानपुर गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंच गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Kanpur Encounter: आखिर पुलिस को चकमा दे उज्जैन कैसे पहुंचा विकास दुबे? पढ़ें पल-पल की गतिविधि

नई दिल्लीः यूपी पुलिस ने उज्जैन से कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विकास दुबे के बाद इस वक्त ये सवाल सामने आता है कि आखिर वो उज्जैन कैसे पहुंचा। 

यह भी पढ़ेंः UP STF गैंगस्टर विकास दूबे को रिमांड पर लेने के लिये उज्जैन रवाना, अभी MP पुलिस के कब्जे में हिस्ट्रीशीटर

कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद से मध्य प्रदेश तक वो आसानी से एक गाड़ी में पहुंचा, जो पूरी तरह सेफ थी।

यह भी पढ़ेंः डाइनामाइट न्यूज़ ने फिर बजाया डंका, विकास दुबे कैसे पकड़ में आय़ा? अंदर की खबर को अखिलेश यादव समेत देश के प्रमुख नेताओं ने किया रिट्वीट

बताया जाता है कि जांच में जुटी लगभग 60 पुलिस टीम को एक हफ्ते से चमका दे रहा विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद से उज्जैन पहुंचा था, जहां वह महाकाल मंदिर में पहुंचा। उसने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के सामने खुद की पहचान विकास दुबे के रूप में बतायी। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

Exit mobile version