Site icon Hindi Dynamite News

Sonia Gandhi Health Update: सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की अब कैसी है तबीयत? अस्पताल का ये बयान आया सामने

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Sonia Gandhi Health Update: सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की अब कैसी है तबीयत? अस्पताल का ये बयान आया सामने

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी को 4 जनवीर को सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया। तब बताया गया कि वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं हैं। अब अस्पताल ने सोनिया के हेल्थ को लेकर अहम जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानिये ये अपडेट

सर गंगाराम अस्पताल ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है। वे वायरल श्वसन संक्रमण के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं। उनका इलाज जारी है और सेहत में पहले की अपेक्षा सुधार है।  

अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद सर गंगाराम अस्‍पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्‍वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्‍पताल के डिपार्टमेंट ऑफ चेस्‍ट मेडिसिन में भर्ती कराया गया है। उनकी देखभाल डॉ. अरुप बासू और उनकी टीम कर रही है।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी बोलीं- मौजूदा चुनौतियों पर सरकार की चुप्पी देश के लिये खतरनाक

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा के नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी कल शाम को पदयात्रा से दिल्ली प्रवास पर आये थे। बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचकर उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी का हालचाल जाना था और आज सुबह ही वे पदयात्रा में शामिल होने के लिये दिल्ली से गये।

Exit mobile version