Madhya Pradesh: अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन, हुआ ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की शुक्रवार देर रात अचानक हालत बिगड़ने के कारण उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 June 2020, 8:06 PM IST

लखनऊः सांस की दिक्कत और अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब काफी बेहतर बताई जा रही है। 

डॉक्टरों के मुताबिक शुक्रवार देर रात अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके कारण दांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा। इसके बाद रविवार को हालत में सुधार आया। अभी वह आइसीयू में ही भर्ती हैं। 

 भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

Published : 
  • 14 June 2020, 8:06 PM IST

No related posts found.