Firing in School: सर्बिया के स्कूल में किशोर ने की गोलीबारी, कई लोगों की मौत, जानिये ये अपडेट

सर्बिया की पुलिस ने बताया कि एक किशोर ने मध्य बेलग्रेड के एक स्कूल में गोलीबारी की, जिसमें कई लोग मारे गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 May 2023, 1:29 PM IST

बेलग्रेड: सर्बिया के एक प्राइमरी स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक किशोर ने मध्य बेलग्रेड के एक स्कूल में गोलीबारी की, जिसमें कई लोग मारे गए।

पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर एक किशोर है।

फायरिंग की इस घटना में कितने लोग मारे गये, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना को लेकर अभी और विवरण का इंतजार किया जा रहा है।

Published : 
  • 3 May 2023, 1:29 PM IST