हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को एक मिनी बस के पलट जाने से 30 लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जम्मू-कश्मीर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी रास्ते पर जा रही थी। नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा तारा मोड़ के पास उस समय हुआ जब बस राजौरी जिले के मुगला से रियासी के पौनी जा रही थी। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जम्मू के अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में 22 महिलाओं समेत 30 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की हुई पहचान
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों में से दो रफाकत अली और गौतम शर्मा को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है। अधिकारी के मुताबिक ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों की पहचान कर ली गई है।
Published : 16 March 2025, 7:39 PM IST
Topics : bus overturn bus accident bus passengers injured Horrific Road Accident Jammu Kashmir jammu kashmir news Reasi bus accident Road Accident srinagar state