हिंदी
नई दिल्लीः कब्ज एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ कई बीमारियों को लाती है। कब्ज में मल कठोर हो जाता है और पेट दर्द होने लगता है। आजकल हर कोई कब्ज की बीमारी से जूझ रहा है, यह एक आम समस्या बन गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, कब्ज कई कारणों से होते हैं जैसे बाहर का ज्यादा खाना, स्पाई फूड का सेवन, पानी कम पीना, खाने में फाइबर की कमी व अन्य कारण। अगर आपकी यह समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वहीं, अगर आपकी कब्ज की समस्या को कुछ ही दिन हुए हैं तो आप अपनी डाइट को थोड़ा चेंज करके और सफेद तिल का सेवन करके समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि सफेद तिल कैसे कब्ज की बीमारी को ठीक कर सकता है।
कब्ज से निजात पाने के लिए सफेद तिल के फायदे
सफेद तिल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कब्ज से छुटाकारा दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप सफेद तिल का सेवन करते हैं तो यह आपके मल को मुलायम करता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो सकता है। सफेद तिल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के तत्व होते हैं। वहीं सफेद तिल पाचन को बढ़ावा भी देते हैं। सफेद तिल पाचन संबंधी सभी समस्याों को दूर करता है।
सफेद तिल के अन्य फायदे
1. सफेद तिल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो खुजली, सूखापन को दूर करने में सहायक होते हैं।
2. सफेद तिल जोड़ों के दर्द को खत्म करके उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
3. सफेद तिल के सेवन से थकान दूर होती है और एनर्जी मिलती है।
4. इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।
5. एनीमिया की शिकायत वाले भी सफेद तिल का सेवन जरूर करें।
कैसें करें सफेद तिल का सेवन ?
कब्ज व अन्य समस्याओं से निजात पाने के लिए आप रोजाना रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच सफेद तिल भिगोकर रख दें। सुबह उठने के साथ ही इसका पानी पी लें। यह आपको एक महीने के अंदर ही अपना रिजल्ट दिखाना शुरू कर देगा।
Published : 20 March 2025, 8:37 AM IST
Topics : Constipation Constipation Relief Health Health News home remedy Home remedy for Constipation Lifestyle News White Sesame Seeds